
लखनऊ, 3 अक्टूबर। लखीमपुर में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल का मामला ने बड़ा रूप ले लिया है। लखीमपुर में हुए बवाल में अब तक प्रशासन ने अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटनाक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के गांव में एक कार्यक्रम था जिसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य को भी आना था। केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी किसानों को रौंदते हुए निकल गई जिसमें दो किसानों की मौत हो गई। इसके बाद हुए बवाल में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना को लेकर विपक्ष के नेताओं ने लखीमपुर खीरी पहुंचने का ऐलान किया है।
प्रियंका गांधी लखीमपुर रवाना
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा लखीमपुर के लिए रवाना हुई थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।। प्रियंका गांधी ने कहा था कि वह किसानों के साथ मिलकर दुख दर्द साझा करने जाएंगी।
