लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत हुई बैठक


सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत गंजमुरादाबाद नगर पंचायत कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में यूनीसेफ  बीएमसी संजू झा  ने  सफाई नायक एवं सफाई कर्मियों को  अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी ।
यूनिसेफ  बीएमसी संजू झा ने सफाई कर्मचारियों को  बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान आगामी 18 अक्टूबर  से 17 नवंबर  तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत नगर के मार्गो की एवं नाले - नालियों की  विशेष रूप से साफ-सफाई कराने,  जलभराव का निस्तारण व  कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया  जाएगा। जिससे मच्छरों जनित रोगों  से बचा जा सके। इसके अलावा  खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया  जाएगा।  साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता अधिशाषी अधिकारी दीपक शर्मा ने की । बैठक में सफाई कर्मचारियों के अलावा   प्रधान लिपिक रामखेलावन व  लिपिक जय सिंह आदि मौजूद रहे ।