लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ऑक्सीजन प्लांट व पाइप लाइन का लोकार्पण सांसद व डीएम ने फीता काट कर किया



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। जनपद बिछिया स्थित सीएचसी में गुरुवार लाखों की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट व पाइप लाइन का लोकार्पण सांसद व डीएम ने करने के साथ प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन जनता ने सुना। बिछिया सीएचसी में 69.47 लाख की लागत से बने ऑक्सीजन प्लांट व पाइप लाइन का लोकार्पण सांसद साक्षी महाराज व डीएम रवींद्र कुमार ने किया। सांसद साक्षी महाराज ने कहा प्रकृति में पीपल व नीम के वृक्ष लगाने से सबसे ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। सभी को अधिक से अधिक गांव में वृक्षारोपण करना चाहिए। जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए। सांसद ने कहा कांग्रेस,सपा व बसपा मेढ़क की तरह भागकर बीजेपी पार्टी को घेरने का काम कर रही है। उन्होंने किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर प्रहार करते हुए कहा यह टिकैत नही डकैत हैं। मोदी जी भारत को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे है। इसके बाद जनता ने मोदी जी के वर्चुअल संबोधन को भी दो घण्टे से अधिक सुना। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता पूर्व प्रमुख नवाबगंज व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह,सीएमओ डॉ सत्यप्रकाश,एसएमओ डॉ आर के गौतम, प्रभारी बीडीओ चंद्रशेखर, कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ मुशीर व कोल्ड चेन हैंडलर शिवशंकर सहित ब्लॉक व सीएचसी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।