सत्यबन्धु भारत
हसनगंज उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र की गांव निवासी युवती बीती 13 अक्टूबर को नगर पंचायत हैदराबाद जागरण देखने गई थी जहाँ गाँव के ही दो लड़को द्वारा युवती से छेड़छाड़ की गई जिसका लड़की द्वारा विरोध किया गया जब मामले की जानकारी लड़की की माँ को हुई तो वह पीड़ित लड़की को लेकर थाना आसीवन पहुँची जहाँ लड़की ने बताया गाँव के ही दो लड़को द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई है जिसमे एक युवती भी शामिल है जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर
आरोपितो को भी हिरासत मे ले लिया और पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। आसीवन पुलिस ने अपनी कानूनी कार्यवाही करते हुए पास्को एक्ट व एससी/एसटी सहित कई गम्भीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।
पीड़ित के भाई ने बताया मेरी बहन गांव की ही एक लड़की के साथ मेला देखने हैदराबाद गई थी जहाँ से उसने मेरी बहन को गांव के ही दो लड़कों के साथ बाइक पर बिठा कर घर चलने को कह दिया रास्ते मे दोनो लड़को ने छेड़छाड़ सुरु कर दी सोर मचाने पर दोनो लड़के जाति सूचक गालियां देते हुए मौके से भाग गए जिसकी शिकायत थाना आसीवन मे कर दी है पीड़ित की माँ बताया गांव की लड़की के साथ गई थी उसी ने मेरी लड़की को इन लड़को के हवाले किया था जिसके चलते छेड़छाड़ हुई है और पुलिस से पूरा सहयोग मिलने की बात भी
कही है।
आसीवन इंस्पेक्टर अनुराग सिंह ने बताया छेड़ छाड़ की तहरीर मिली थी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
