सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। औरास मैन डॉ• एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन मूल्यों से प्रेरित सामाजिक संस्था राष्ट्र समर्पित नवजवान मंच औरास,उन्नाव द्वारा अपने प्रेरणास्रोत डॉक्टर कलाम की जयंती पर 'सेवा,त्याग व मेधा अलंकरण' के रूप में एक भव्य एवं दिव्य समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें नवोदय कोचिंग इंस्टिट्यूट से नवोदय विद्यालय में चयनित बच्चों लक्ष्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2021 की प्रतियोगिता में सफल
प्रतिभागियों एवं विशिष्ट जनों को मेडल,प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरलता एवं सादगी के प्रतिमूर्ति शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल जी को उन्नाव रत्न अलंकरण,माध्यमिक शिक्षक नेता व प्रखर वक्ता श्री कमलेश नाथ अवस्थी को उत्कृष्ट व्यक्तित्व अलंकरण,पूर्व राज्य मंत्री एवं ईमानदार छवि के धनी बाबू मस्त राम जी को,उन्नाव गौरव अलंकरण,विशिष्ट अतिथि नामित मजिस्ट्रेट कानपुर देहात बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री नरेंद्र मिश्रा जी को विधि सेवा अलंकरण एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री बृजेश रावत जी को,उत्कृष्ट वक्ता अलंकरण से विभूषित किया गया।
,ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं सपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह,जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी हर्ष प्रताप सिंह,चेयरमैन राकेश कुमार,सुधांशु जी आश्रम के आचार्य रजनीश तथा पूर्व ब्लाक
प्रमुख जगदीश यादव को उत्कृष्ट सेवा अलंकरण से सम्मानित किया गया।
नवोदय कोचिंग से चयनित छात्रों हर्षित यादव,रजनी,राजकिशोर, अंशिका,यशिका,अभय,तरुण, आदी,रितेश को बाल मेंधा ज्योति वर्मा, सोनी वर्मा अलंकरण ,दौड़ के प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी के विजेताओं एवं मंच के सक्रिय कार्यकर्ताओं को युवा चेतना अलंकरण से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंच के युवा एवं ओजस्वी अध्यक्ष श्री राम जीवन कनौजिया जी ने कहा कि,'डॉ कलाम के जीवन से आज के नेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि सेवा,त्याग,ईमानदारी के बल पर लंबे अरसे तक जनमानस का समर्थन जुटाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंच के महामंत्री अनुज मिश्रा,जिलाध्यक्ष अतीश चौधरी, बलवीर यादव,राकेश बघेल,विनय तिवारी,सियाराम वर्मा,संतोष मिश्रा,मोतीलाल वर्मा में,रेखा यादव,अंशु शुक्ला, अकमल जुनैद,बाबूलाल कनौजिया,
श्रवण कुमार,अमित मिश्रा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन मंच के संस्थापक श्री उमेश तिवारी जी ने किया।
