सत्यबन्धु भारत
बिलग्राम हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक और लाल की जान चली गई। जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के रहने वाले सेना के लांस नायक की शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रविवार को शव आने की सूचना मिली है।
जानकारी के मुताबिक बिलग्राम थानाक्षेत्र के ग्राम बेहटी खुर्द निवासी सत्यम पाठक सेना में लांस नायक थे। इस समय उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थी। वही उनके छोटे भाई शिवम पाठक ने बताया कि शनिवार को उनके पास सेना के एक अधिकारी का फोन आया और पहले तो उन्होंने बताया कि
सत्यम पाठक की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन जब ज्यादा पूछा तो उन्होंने बताया कि दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से उनका निधन हो गया है। शिवम पाठक ने बताया कि सेना की तरफ से रविवार को उनका शव पैतृक गांव लाने की बात कही गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात लांस नायक सत्यम की मौत की खबर मिलते ही गांव व आस पास क्षेत्रों के लोग उनके घर पर पहुंचने लगे। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का कहना था कि लांस नायक सत्यम
पाठक बेहद व्यवहार कुशल थे।
