लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाइक सवार युवकों ने दूसरे बाइक चालक को जमकर पीटा क्षतिपूर्ति के नाम पर जबरन पैसे वसूले



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के घाटमपुर कलां में रोडरेज का मामला प्रकाश में आया है जहाँ बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत के बाद बाइक सवार युवकों को दूसरे बाइक चालक को जमकर धुन दिया और क्षतिपूर्ति के नाम पर जबरन ₹3000 ले लिए। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है
घाटमपुर कलां के मजरा ठाकुर खेड़ा निवासी दिनेश पाल पुत्र सहदेव अपनी बाइक से घाटमपुर चौराहे से घर जा रहा था ।तभी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी और उसके बाद बाइक में सवार गांव के ही मुन्नर तिवारी व अंशुल बाजपेयी उल्टा उसे ही पीटने लगे।सहदेव का आरोप है तीन हजार रुपये उसकी जेब मे पड़े थे उसे भी वह गाड़ी में हुई टूटफूट बनवाने के लिए ले गए।प्रभारी निरीक्षक जे बी पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।