
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक सेवा स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर रविवार ओरहर गांव स्थित साखो देवी मंदिर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बिछिया ब्लॉक के गांव ओरहर स्थित साखो देवी मंदिर में बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवमं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र उर्फ मदन मिश्रा द्वारा अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के द्वारा भारत को गौरवशाली बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की चर्चा की। इस दौरान राजू गौतम,डॉ अशोक सिंह सेंगर,रघुराज सिंह,लल्ला यादव, मुनारे मिश्रा, सरनाम सिंह ने स्वच्छता अभियान में सहयोग किया।
