सत्यबन्धु भारत
बीघापुर, उन्नाव। बांग्लादेश में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे हमले व उनके धर्म स्थलों को तोड़े जाने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्तायों ने नगर पंचायत बीघापुर की सब्जी मंडी में आतंकवाद का पुतला फूंक राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
विहिप के पूर्व विभाग संयोजक नमन बाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टॉप से नारेबाजी करते हुए सब्जी मंडी तक आतंकवाद विरोधी नारे लगाए ।सब्जी मंडी पहुँच कर आतंकवाद का पुतला फूंका । विहिप के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीघापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक
जे बी पांडे को सौंपा ।विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री राम प्रसाद, प्रखंड संयोजक कार्तिकेय दीक्षित, पराखण्ड सहमंत्री राज चौधरी ,विक्रम सविता,प्रखंड अध्यक्ष अविरल शुक्ला , भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी,शनि सिंह, शिवम कुशवाहा आदि रहे।
