
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
लोनार,हरदोई। लोनार थाना पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओमपुरी से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के आभूषण व लूटे गए पैसे बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों
को जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरोह का सरगना गोविंद पुत्र शिवदयाल, धर्मेंद्र पुत्र शिवदयाल, सत्यपाल पुत्र कल्लू व वीरपाल पुत्र किशोरी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस का प्रयास जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली लोनार थाना में एक 16 नवम्बर 2020 को डकैती का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें हुई चोरी की घटनाओं का अनावरण करने के लिए एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी व लोनार रंधा सिंह के साथ पुलिस टीम जांच में जुटी थी। शनिवार को रंधा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधी कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ओमपुरी में मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए। कोतवाल रंधासिंह मय पुलिस टीम को साथ लेकर बताए हुए स्थान पर पहुंच गए और घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए
बदमाशों की पहचान मुकेश उर्फ ठुठ्ठी (30) पुत्र घुरई निवासी ग्राम ओमपुरी, गुड्डू (26) पुत्र भन्ना निवासी ग्राम ओमपुरी थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई के रूप में हुई। जिनके पास से तीन चांदी की पायल, एक सोने की चैन व आठ हजार पांच सौ रुपए बरामद हुए हैं। मुकेश व गुड्डू पर छह अलग-अलग मामले पहले से कई थानों में दर्ज है। दोनों चोरी, लूट सहित अन्य प्रकार के अपराध को अंजाम देते हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
वही गिरोह का सरगना गोविंद पुत्र शिवदयाल, धर्मेंद्र पुत्र शिवदयाल, सत्यपाल पुत्र कल्लू व वीरपाल पुत्र किशोरी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगाई गई हैं,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा
