लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गंज मुरादाबाद में रामलीला महोत्सव प्रारंभ



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। कस्बा गंजमुरादाबाद के रामलीला मैदान में गणेश पूजन के साथ श्रीराम लीला महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिवस कलाकारों द्वारा नारद मोह का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 
कस्बा गंजमुरादाबाद के रामलीला मैदान में गणेश पूजन के साथ आरम्भ हुए श्रीराम लीला महोत्सव के पहले दिन कलाकारों द्वारा नारद मोह लीला का मनोमहक मंचन किया गया। जिसे देखकर श्रोता भक्त भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पीयूष कुमार शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा, सीतेश सिंह, डॉ० सतीश चंद्र दीक्षित, राघव मिश्रा, संदीप रस्तोगी, लाखन सिंह यादव , अजय कुशवाहा,आदि सहित तमाम महिला पुरुष श्रोता भक्त मौजूद रहे।