सत्यबन्धु भारत
बेनीगंज,हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर डिघिया तिराहे के पास एक डाक पार्सल वैन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार दंपती व पुत्र समेत दूर जा गिरे, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति और पुत्र गंभीर
रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पाली थानाक्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी राज बहादुर श्रीवास्तव (28) फर्रुखाबाद के बढ़पुर स्थित होटल में कुक है। बुधवार को अमावस्या थी। वह बाइक से गांव वीरमपुर आया था। वहां से पिता रामभजन (56) और मां सुज्जा उर्फ सूरजा (52) के साथ नैमिषारण्य जा रहा था। हरदोई सीतापुर मार्ग पर डिघिया तिराहे के निकट प्रतापनगर तिराहे पर डाक पार्सल वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इसी दौरान दो अन्य बाइकों में भी वैन ने टक्कर मार दी। वैन की टक्कर से सुज्जा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज बहादुर और रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर
पहुंचीं पुलिस ने भाग रहे वैन चालक को पकड़ लिया।
कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि अन्य बाइकों में भी टक्कर मारे जाने की जानकारी मिली है, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। चालक वैन समेत पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल पिता-पुत्
र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
