लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एचसीएल फाउंडेशन एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन



सत्यबन्धु भारत अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। मंगलवार को एचसीएल फाउंडेशन एवं नगर पंचायत कछौना पतसेनी के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कार्यालय नगर पंचायत कछौना पतसेनी में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कैंप में डॉक्टर प्रमोद यादव, एल टी अली, स्टाफ नर्स रंजना द्वारा नटपुरवा में निवास करने वाले नागरिकों एवं नगर पंचायत कार्यालय कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजित कैंप में कुल 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य कैंप में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हरदोई रवि शंकर शुक्ला, अधिशासी अधिकारी कछौना रेणुका यादव, ऑपरेशन हेड एच सी एल फाउंडेशन योगेश कुमार, लिपिक जेबी सिंह, जय शंकर राय, सौरभ तिवारी, विजय कुमार एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।