लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भव्य भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम



पितृपक्ष में पितरों के मोक्ष के लिए  श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

सत्यबन्धु भारत, अखिलेश्वर नाथ पांडेय


लखनऊ। इंदिरा नगर के सेक्टर 10 स्थित बंधु पार्क में दिनांक 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया इस कथा का आयोजन मुख्य रूप से कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों के तर्पण एवं पिंड दान हेतु किया गया था। कथा व्यास पंडित विश्वम्भर नाथ शुक्ल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के महात्म को बताते हुए कंस अत्याचार, भगवान कृष्ण जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण बाललीला, रासलीला, कंस वध जैसे प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा व्यवस्थापक नरेंद्र प्रसाद शुक्ल ने बताया कि इस कथा में आस-पास के भक्तों ने अपार सहयोग एवं समर्थन दिया साथ ही 3 अक्टूबर को हज़ारो की संख्या में कथा के बाद पंक्ति बद्ध बैठकर भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 

नरेंद्र शुक्ल ने इस कथा को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों, सहयोगियों एवं जजमानों का आभार व्यक्त किया।