लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस


सत्यबन्धु भारत

हरदोई। शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक जागरूकता/ सहायता शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार जनपद हरदोई व जिलाधिकारी अविनाश कुमार हरदोई द्वारा जन शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर जाकर भूमि विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए ।