लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सीडीओ के कहने पर सही नही हो सका हैण्डपम्प,जनसुनवाई पर शिकायत का भी नही असर

तानाशाह एडीओ पंचायत नही मानते किसी का आदेश,हां,मरम्मत के नाम पर भुगतान जरूर करा देते



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद में गांवों का विकास कराने के लिए खण्ड विकास कार्यालय जरूर बना दिया गया लेकिन क्या ब्लॉक में स्थित खण्ड विकास कार्यालय गांवों का विकास कर पाया? हां इतना जरूर ब्लॉक में कुछ सरकारी अधिकारियों का जरूर विकास हो गया। उन्ही में से एक नाम ब्लॉक एडीओ व कई ग्राम पंचायत के सचिव नितांत रस्तोगी हैं, यदि पिछले पांच बर्षों में जहाँ ये सचिव रहे,निष्पक्ष जांच की जाए तो जेल जाने से कोई नही बचा सकता।
बिना कार्य कराए सरकारी धन निकलना इनके दाएं हाथ का खेल है।
हां,अब बात करते हैं इन्ही कि एक ग्राम पंचायत शाहाबाद देहात की जहाँ पर ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान व चुनाव सम्पन्न होने के बाद हैण्डपम्प मरम्मत का भुगतान हो गया लेकिन यदि देखा जाए तो मरम्मत नही हुए।
इनकी ग्रामपंचायतों में एक हैण्डपम्प यदि ग्रामीणों को ठीक कराना हो तो एड़ी-चोटी का जोर लगा दो,जनसुनवाई कर लो या जिले के अधिकारियों से गुहार लगा लो फिर भी ठीक नही करा पाओगे, यदि हो गया तो बहुत खुदक़िस्मत समझो।
लेकिन हर दूसरे-तीसरे माह कागजों पर भुगतान के माध्यम से हैण्डपम्पो की मरम्मत व रिबोर जरूर होते हैं। यह एक ही ग्रामपंचायत की दशा नही है,ब्लॉक की लगभग अधिकांश ग्राम पंचायतों में यही गड़बड़ घौटाला चल रहा है।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहाबाद देहात के गांव शफीपुर व जमालपुर में हैण्डपम्प खराब पड़े हैं, बहीं शफीपुर में हैण्डपम्प सही कराने के लिए कई बार कहा गया,जनसुनवाई पर 25 सितंबर को शिकायत भी की, इसके अतिरिक्त सीडीओ हरदोई आकांक्षा राणा ने सिकंदरपुर कल्लू में अपनी वाटिका निरीक्षण के दौरान उनसे भी अवगत कराया गया। सीडीओ के सामने सचिव/एडीओ पंचायत नितांत रस्तोगी ने दो दिन में सही करने की बात कही,लेकिन शुक्रवार से सोमवार बीत जाने के बाबजूद 01 महीने से खराब हैण्डपम्प की मरम्मत नही कराई। इससे ब्लॉक के जिम्मेदारों के साथ ही ग्राम पंचायत सचिव नितांत रस्तोगी की लापरवाही व दोषपूर्ण कार्यप्रणाली साफ परिलक्षित होती है। हां,इतना जरूर ब्लॉक की तरफ से हैंपपम्प मरम्मत का भुगतान जरूर दूसरे-तीसरे माह होता है,हैण्डपम्प सही हो या न हो।