लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने दो महिलाओं को कुचला,मौत


सत्यबन्धु भारत

सवायजपुर,हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र में सवायजपुर के पास कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर रविवार सुबह करीब 6 बजे टहलने निकली दो महिलाओं को तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया, दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक लोनार थाना क्षेत्र के अंर्तगत कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर सवाजपुर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने सवायजपुर निवासी चम्पा देवी पत्नी सुरेश कुमार व विद्यावती पत्नी अवधेश कुमार दोनों महिलाओं को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया की रोजाना की तरह रविवार की सुबह टहलने के लिए निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की वह दोनों कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर गौरखेड़ा के पास सड़क पार कर रही थी, उसी समय तेजी से आ रहे टैंकर ने दोनों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह टहलने गए लोगों की नजर पड़ी तो घर वालों को सूचना दी  जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।