सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। रामलीला मेला मोहल्ला पठकाना मंच पर अंतिम दिन भरत मिलाप, सीता वनवास और रामराज्याभिषेक की लीलाओं का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें राम और नारद की भूमिका नगर निवासी लोकप्रिय कलाकार अभय खत्री ने निभाई। बाल्मीकि व लक्ष्मण की भूमिका रामलीला मेला समिति के महामंत्री अनुराग मिश्र मधुप ने बखूबी निभाई। दर्शकों ने उनकी कलाकारी की काफी सराहना की। इसी क्रम में भरत की भूमिका पुष्पेन्द्र मिश्र ने निभाई।जिनके किरदार को काफी सराहा गया। शत्रुघ्न की भूमिका
में अभिजय मिश्रा तथा लव की भूमिका में सोभित मिश्रा और कुश की भूमिका में तुषार शुक्ला को बड़ी वाहवाही मिली। इन तीनों बच्चों की कलाकारी पर दर्शक वहुत खुश नजर आए।
बीती रात सभी स्थानीय कलाकारों ने कुशलतापूर्वक अपनी अपनी भूमिका का प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी जिस तरह दर्शकों के सामने उच्च कोटि का प्रदर्शन किया, वह अत्यंत सराहनीय रहा। बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में किसी रामलीला के स्थानीय कलाकारों ने अपने किरदार अदा किए। सभी कलाकारों के सुन्दर प्रदर्शन को जहाँ दर्शकों ने खूब पसन्द किया और तालियां बजाईं। वहीं महिलाओं ने भी तालियां बजाकर कलाकारों के उत्साहवर्धन
में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीती रात खेले गए राजगद्दी नाटक में जिन कलाकारों ने किरदार निभाए उनकेे अपने परिजनोंं सहित शुभचिंतक भी रामलीला मंच पर टकटकी लगाए नजर आते रहे।
