सत्यबन्धु भारत। अरविंद शुक्ला
उन्नाव। जनपद विकास खण्ड हसनगंज के ग्राम पंचायत हसेवा के बने पंचायत भवन में मनाए गए आजादी के अमृत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार कटियार पहुँचे जिनका कार्यकर्ताओं
ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच का संचाल मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह ने किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष व विधायक बृजेश रावत सहित अन्य मंचासीनगणों ने पण्डित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुरवात की। पूर्व में 5 बार विधायक रहे व एक बार राज्य मंत्री बाबू मस्तराम भी मंच पर पहुँच कर मंच की गरिमा और बढ़ा दी उनका जिलाध्यक्ष सहित सभी ने स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह महोत्सव मनाया जा रहा है हमारी पार्टी की प्राथमिकता है लाइन मे सबसे पीछे खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओ का लाभ पहुचाना तथा जागरूक करना है
ताकि लोग अपने अधिकारो को जाने। और कहा सरकार द्वारा किये गए कार्यो का जमकर बखान किया स्वच्छता को लेकर उन्होंने बताया कि गांधी जी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से ही स्वच्छता की प्रेणा मिली थी जिसको आज हमारे प्रधानमंत्री द्वारा एक आन्दोलन बना दिया गया है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह, जिला मंत्री सविता रावत,अनुसूचित जाति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय विमल,जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू व महेश दिक्षित,युवा मंडल अध्यक्ष मोहित सिंह,
मंडल उपाध्यक्ष अजीत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह,ओबीसी मोर्चा नरेंद्र राठौर,मंडल महामंत्री सुभम तिवारी व रामनरेश सिंह, सुभम सिंह, दीपेंद्र सिंह,पंकज अवस्थी,मिलन पांडये,अजय शुक्ला, सांसद शिष्य राहुल पण्डित,
लिटिल सिंह,थिम्पू सिंह,अनिल सिंह,प्रभात यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
