सत्यबन्धु भारत
हरदोई। सोमबार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा थाना शाहाबाद के महुआ टोला, करीमनगर ,काशीराम कॉलोनी में आबकारी एवं थाना शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 60 किलोग्राम लहन बरामद हुई शराब को कब्जे में लेते हुए लहन
को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके थाना शाहाबाद में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 1 अभियोग पंजीकृत कराया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना बिलग्राम के कंजर पुरवा रावणपुर, ग्राम ऊंची मंगरौली, ग्राम परसोला, ग्राम रामपुर मझिआरा मे आबकारी एवं थाना बिलग्राम पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 70 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके थाना बिलग्राम में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत
1 अभियोग पंजीकृत कराया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई- उन्नाव मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की एवं ढाबों की चेकिंग की जा रही है।
