जानकारी के अनुसार सवायजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विकासखंड भरखनी के ग्रामसभा बिनैका अकबरपुर निवासी राजपाल पासी को साइकिल की सौगात मिली है। इसके अलावा विकासखंड हरपालपुर के ग्रामसभा टिलिया घटवासा निवासी उदय नारायण दीक्षित को भी साइकिल भेंट की गई है। दोनों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। इनके घर पर रोज़गार का कोई जरिया भी नहीं है। इसकी सूचना मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू भैया को मिली। इस पर उन्होंने दोनों ग्रामीणों को कार्यालय बुलाया। इसके बाद उन्होंने दर-दर भटक रहे ग्रामीणों को जीवनयापन करने के लिए साइकिल भेंट की। इस साइकिल से अब यह ग्रामीण फेरी आदि लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे। साइकिल पाने वाले ग्रामीणों ने समाजसेवी का आभार जताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री हासिल करने का आशीर्वाद भी दिया।
