सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला
बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगामी 31 तारीख मे पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन व लखनऊ पब्लिक स्कूल माधोगंज के स्विमिंग पूल के उद्घाटन में पहुंचने के पहले पुलिस प्रशासन ने बिलग्राम क्षेत्र से सपा के बहुचर्चित लोकप्रिय कद्दावर प्रत्याशी बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू भैया से समीक्षा की।
पुलिस के आला अधिकारी सीओ बिलग्राम व कोतवाल मल्लावां ने अपनी टीम के साथ उनके रूट को लेकर व स्वागत माल्यार्पण तथा कहां कहां पर गेट लगने हैं व कार्यालय के सामने कितनी देर का कार्यक्रम होगा इस बात को लेकर गहन चर्चा की। सपा नेता ने कार्यालय के सामने माल्यार्पण कर स्वागत करने की बात की बाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्व विवेक पर छोड़ दिया कि वह कार्यालय के अंदर आएंगे या नहीं। वैसे तो सपा प्रत्याशी ने अपनी तरफ से प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है
बांगरमऊ से लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र को होर्डिंग बैनर से पाट दिया है। हालांकि इसके मुकाबले लखनऊ पब्लिक स्कूल के संस्थापक एस पी सिंह ने भी अपनी तरफ से होर्डिंग बैनर पोस्टर में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।
