लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवरात्र के रंग में सरोबार हुए नगर के बाजार



सत्यबन्धु भारत

बिलग्राम,हरदोई। नवरात्र को लेकर नगर के बाजार गुलजार हो गए हैं।गुरुवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। बाजारों में जहां पूजन सामग्री की बिक्री हो रही है तो वही उपवास में उपयोग होने वाली आईटम भी लोग जमकर खरीद रहे हें। मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं भी लोगो को खासा आकर्षित कर रही है।
मां की अगवानी में कोई कमी न रह जाए इसके लिए भक्त कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार तसजे हुए हैं। श्रद्धालु भी पूजा सामग्री की खरीदारी में जुट गए है। उद्यमी व व्यापारियों को अब कोरोबार बढ़ने की उम्मीद बनी है। गुरुवार को नगर के मुख्य चोराहे से लेकर सदर बाजार में  सुबह से ही पूजन सामग्रियों के स्टॉल सजे रहे। नवरात की तैयारियों को लेकर लोगों ने भी पूजन सामग्री, नारियल, चुनरी, कलश आदि की लोगों ने जमकर खरीद-फरोख्त की। वही मंदिरों में साज-सज्जा का काम चलता रहा।व्यापारियों का कहना है कि इस बार पितृ पक्ष व अधिक मास के चलते बाजार काफी सुस्त रहा है। ग्राहकों के लिए दुकानदार तरस रहे थे। नवरात्र को लेकर काफी तैयारी की है। ग्राहकों के आने से राहत मिली है। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार के चढ़ने की उम्मीद है। दुकानदार पूजा के साथ अल्पाहार में प्रयोग होने वाला कूटू का आटा, सिघाड़े का आटा, मेवा आदि सामग्री इस समय खूब बिक रही है। अब ग्राहकों की संख्या बढ़ने से बाजार में रौनक दिख रही है।