सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया एवं टेस्ट परचेस कराई गई। टेस्ट परचेस में मदिरा की बिक्री प्रिंट मूल्य पर होते हुए पायी गयी। विक्रेताओं एवं अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार दुकानों का संचालन करें, किसी भी प्रकार की अनिमितता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार द्वारा थाना कछौना के ग्राम दिबियापुर, प्रतापपुर, गाजू
,अहिरावा में आबकारी एवं थाना कछौना पुलिस टीम के साथ संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई, दबिश के दौरान लगभग 15 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया ,कुल दो व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कछौना थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5 जितेंद्र प्रताप सिंह,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 अमित कुमार द्वारा थाना पाली के ग्राम भौरापुर, सलोनी एवम हरन ख़ुदा में संबंधित थाना पुलिस टीम द्वारा संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम
लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत 2 अभियोग थाना पाली में पंजीकृत किये गए।ग्रामीणों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में जागरूक किया गया।
