लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शहीद की प्रतिमा समाधि स्थल पर पहुँचकर सपा पूर्व मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित किया



सत्यबन्धु भारत

बांगरमऊ उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर स्थित शहीद कैलाश यादव की समाधि स्थल पर पँहुचे ।यहाँ उन्हें  शहीद  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर  शहीद के परिजनों से मुलाकात की।   हरदोई के कस्बा माधौगंज में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय  आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से हरदोई मार्ग पर  कस्बा गंजमुरादाबाद पहुँचते ही सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का गर्मजोशी से स्वागत किया । कार्यकर्ताओं का  जोश देखकर   सपा सुप्रीमो  श्री यादव ने कहा कि  प्रदेश से भाजपा सरकार जाने वाली है और सपा सरकार आने वाली है । उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे भाजपा सरकार की जनविरोधी सोच और सपा की  जनकल्याणकारी नीतियों  को जन जन तक पहुंचाएं । तदुपरांत श्री यादव का रथ हरदोई मार्ग स्थित ग्राम सुल्तानपुर पहुंचा। जहां सपा सुप्रीमो ने शहीद कैलाश यादव की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीद के परिजनों से मुलाकात की । इस मौके पर डॉक्टर  शशांक शेखर शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, राजेश यादव, रानू खा, मुकर्रम, दाऊद खान, अर्जुन लाल दिवाकर, राजकुमार निषाद बीडीसी सत्येंद्र यादव ,नज़र आसिफ अंसारी , फुरकान अंसारी,संजीव त्रिवेदी, डॉक्टर डा मुन्ना अल्वी ,सलीम कुरैशी आदि  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।