लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध शराब के प्रति आबकारी विभाग का अभियान अनवरत जारी


सत्यबन्धु भारत।सीवी आज़ाद

हरदोई जिला अधिकारी अवनीश कुमार के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में अवैध शराब के प्रति आबकारी हरदोई का अभियान अनवरत जारी है इसी अभियान के तहत रविवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार एवं थाना कछौना पुलिस टीम द्वारा ग्राम सूरत खेड़ा, पूरब खेड़ा, दिबियापुर पंजाबी झाला में संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान लगभग 25 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 150 किलोग्राम बरामद हुई।  शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत थाना कछौना में दो अभियोग पंजीकृत कराए गए। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह एवं थाना माधौगंज पुलिस टीम द्वारा कंजर पुरवा दौलतयारपुर, ग्राम नवादा गंभी, ग्राम शुक्लापुर भगत, ग्राम हरिहरपुर मे संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान लगभग 35 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत कराया गया।