सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। बांगरमऊ के कटरी क्षेत्र में डा. शशाँक शुक्ला ने पहुंचाई राहत, समाजवादी बाढ़ राहत सेवा से ग्रामीणों की करी सहायता ज्ञात हो पिछले कुछ दिनों से कटरी क्षेत्र के कई गांव, गंगा नदी के जल स्तर के बढ़ने की वजह से बाढ़ से प्रभावित हुए है | कटरी के कई गांव जैसे जाजामऊ, चिरंजीव पुरवा, परशुराम पुरवा, सलेमपुर में घरों में पानी घुस गया है और खड़ी फसल का भी बहुत नुक्सान हुआ है | इस नुकसान को देखते हुए समाजवादी पार्टी के युवा नेता डा. शशाँक शेखर शुक्ला ने क्षेत्र के कई गावों में समाजवादी बाढ़ राहत सेवा की शुरुआत की | इस सेवा के अंतर्गत अलग अलग गांवों
में 10 नावें बाढ़ में फसे लोगों को तथा उनका सामान निकालने में मदद कर रही है | इसके इलावा कटरी क्षेत्र के निवासी इस सेवा का आवागमन के लिए भी इस्तेमाल कर रहे है |
इस सेवा के बारे में बताते हुए डा. शशाँक शेखर शुक्ला ने कहा की यह सेवा 25 अक्टूबर से लगातार चल रही है और तब तक चलती रहेगी जब तक गाँवों से पानी निकल नहीं जाता | उन्होने यह भी कहा की इस कार्य की प्रेरणा उन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के “सेवा ही राजनीति” के आवाहन से मिली है | उन्होंने यह भी कहा की बांगरमऊ उनकी कर्मभूमि है और जब जब लोगों को जरूरत होगी तो वह उनको अपने साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े दिखाई देंगे | दौरे के अंतर्गत, शशांक शेखर ने राम दुलारे जी के परिवार से भी मुलाक़ात की जिनके सात वर्ष के पुत्र की डूबने से मौत हो गई थी
। परिवार को उन्होंने प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया । इसके पश्चात उन्होंने गाँव का पैदल भ्रमण कर किसान भाइयों से बात कर बाढ़ से हुए नुक़सान का आकलन किया ।
शशांक शेखर ने कटरी की जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि वह कल उप ज़िलाअधिकारी को नुक़सान का सर्वे कराने हेतु तथा राम दुलारे जी के परिवार को मुआवज़े हेतु ज्ञापन देंगे ।अवगत करा दें की सेवा की परम्परा के चलते,
कोरोना काल के पहले और दूसरे चरण में भी डा. शशाँक शेखर शुक्ला ने क्षेत्र वासियों की महीने भर के राशन और ऑक्सीजन से मदद की थी |इस अभियान में फ़तेहपुर चौरासी के ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव , शिव शंकर निषाद , बबलू यादव , अंचल कुमार , पवन गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे।
