लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद एसडीएम सौरभ दुबे ने सोमवार को पाली से गुजरने वाले गर्रा नदी से प्रभावित ग्राम कहारकोला का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विकास खण्ड क्षेत्र शाहाबाद की ग्राम कहारकोला में गर्रा नदी के बाढ़ का पानी घुस जाने से ग्रामीणों को पलायन करना पड़ा। घरों में करीब तीन फीट पानी भर जाने से घर का सामान खराब हो गया और पानी से निकल कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। कहरकोला गांव के से गर्रा नदी होने के कारण ग्रामीणों को हर साल इस समस्या से जूझना पड़ता है। सामान्य दिनों में तो नदी में पानी कम होने के कारण लोग आसानी से रह लेते हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए समाचार पत्रों में लगातार प्रमुखता से खबर प्रकाशित हो रहीं थीं।। खबरों को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सौरभ दुबे ने गांव का हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या पूछी और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।