लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अज्ञात चोरो ने लाखों की नगदी सहित जेवर किये पार



सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ। अज्ञात चोरों द्वारा धावा बोलकर एक परिवार के घर से लाखों की नगदी सहित सभी कीमती सामान पार कर दिया गया पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस ने कार्यवाही किए जाने की मांग की है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव रूरी शादीपुर निवासी विनोद पुत्र रघुवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती रात उसके घर में घुसे अज्ञात चोरों द्वारा उसकी मां, पत्नी और छोटी भोजाई के सोने चांदी के जेवरात तथा 2,70,000 की  नगदी पार कर दी गई है। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।