लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नवागत एसडीएम ने कार्यभार संभाला

सत्यबन्धु भारत

बीघापुर उन्नाव। नवागत उप जिलाधिकारी ने तहसील बीघापुर की कमान संभाली तथा शासन की मंशा के अनुसार कार्य करने एवं समस्याओं के निस्तारण की बात कही। तहसील बीघापुर  का नवागत उप जिला अधिकारी अजीत कुमार जायसवाल ने आज शनिवार को  पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि निर्धारित योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जावेगा  तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।  बाढ़ से प्रभावित हुई किसानों की फसल के मुआवजे  के लिए भी टीम लगाकर सर्वेक्षण कराया जा रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण  कार्य को भी गति देने की बात कही।