सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। पुरवा मुस्लिम बस्ती के बीच मेंरह रहे एकमात्र हिंदू परिवार ने मुख्यमंत्री गृह मंत्री उत्तर प्रदेश शासन आदि तमाम लोगों को पत्र लिखकर वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा परेशान करने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के चलते गांव में ना रहने देने की धमकी तथा
जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत करवाया l
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमियानी निवासी नीलम पत्नी किरण गोपाल बाजपेई ने मुख्यमंत्री, ग्रह मंत्रालय आदि को पत्र लिखकर बताया अपने परिवार के साथ वह चमियानी में निवास करती है और आसपास मुस्लिम बाहुल्य इलाका है उसने बताया वहा पर एकमात्र हिंदू परिवार रहता है जिसके चलते गांव के ही मुस्लिम वर्ग के मेहंदी हसन, शाहरुख खान आदि तमाम लोग परिजनों के साथ आय दिन उन लोगों को
गंदी गंदी गालियां ,जान से मारने की धमकी देते हैं इसी तरह 4 दिन पूर्व सुबह 10 बजे लगभग उक्त समुदाय के तमाम लोगों ने एक राय होकर तमाम लोगों के साथ आ गए और गाली गलौज के बाद जान से मारने की धमकी दी और एलानिया धमकी देते हुए कहा राष्ट्रीय सेवक संघ वाले और ब्राह्मण परिवार को अब हम लोग गांव में किसी भी दशा में नहीं रहने देंगे गांव छुड़वा कर ही दम लेंगे वहीं पीड़िता ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के कारण युक्त
अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उनसे घृणा करते हैं जिसके चलते हैं उसका पूरा परिवार अब मजबूरी वस गांव छोड़ने को मजबूर हो रहा है जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और शीघ्र ही जांच के बाद सत्यता के आधार पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।
