सत्यबन्धु भारत
बीघापुर उन्नाव। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बीघापुर ने थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी शहीद विजय कुमार पुत्र देशराज को सुभाष इंटर कॉलेज रावतपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन
अर्पित कर याद किया।
बीघापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जे बी पांडेय ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर 2018 को जम्मू कश्मीर में तैनात 42 वीं बटालियन के सिपाही विजय कुमार को सुभाष इंटर कॉलेज रावतपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रभारी निरीक्षक ने पिता देशराज
व माता कृष्णावती को फ्लैग लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान छोटेलाल ,प्रधानाचार्य संजय त्रिवेदी, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट सतीश कुमार आदि रहे।
