
सत्यबन्धु भारत। जावेद
हरियावां,हरदोई। हरियावां पॉवरहाउस के ग्राम सभा पीलामहुआ के मजरा कुसुरुआ गाँव का है। योगी सरकार भले ही गाँव-गाँव बिलजी पहुचाने का दावा करती हो लेकिन बीते सात सालों से गाँव में अंधेरा है। जी हाँ,जे. ई के इशारों पर ट्रांसफार्मर उतरवाकर दूसरे गांव में लगवा दिया गया। गांव वालों ने जब इसका विरोध किया तो गांव वालों को कहा कि आपके गाँव में जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवा दिय
ा जाएगा। लेकिन सात सालों से कितने अधिकारी गए और आये किसी ने भी सुध नहीं ली। कई बार ग्रामीणों ने इसकी सूचना पॉवरहाउस के कर्मचारियों को दी लेकिन गांव वाले अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। गाँव के विमलेश,रामशंकर, गुलजारी, राकेश, अरुण, सत्यराम, कमलेश, रामजी, राहुल, रामु तमाम लोगों का साशन प्रशासन से कहना है कि अगर हमारे गाँव में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था ठीक न हुई तो हम सब
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
