लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बारिश से ढहा मकान, बाल बाल बचा परिवार



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के दांदामऊ में एक अदद पक्की छत की आस लगाए गरीब की कच्ची कोठरी बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय कोठरी में घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।
दांदामऊ निवासी त्रिलोकीनाथ पुत्र शिवमूर्ति तिवारी के कच्चे मकान की छत रविवार की देर शाम भरभरा का गिर गई।गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। त्रिलोकीनाथ की पत्नी व उनके 3 बच्चे घर के बाहर थे। छत के नीचे दबकर उसकी गृहस्थी का सामान व राशन दब गया। त्रिलोकीनाथ रद्दी की खरीदारी कर जीवन यापन कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास का लाभ उसे आज तक नहीं मिल सका है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सतीश कुमार ने जाँच कर अहेतुक सहायता दिलाने की बात कही।