लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर पंचायत कुरसठ के वार्षिक मेले हुआ भव्य दंगल का आयोजन

 मुख्य अतिथि 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा के समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया रहे मौजूद



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

मॉधौगंज, हरदोई। नगर पंचायत कुरसठ में लगभग 80 वर्ष से वार्षिक मेले का आयोजन करवा चौथ पर होता है, इस बार भी मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले के दूसरे दिन भव्य दंगल हुआ। जिसका आयोजन मेला समिति व समस्त ग्राम वासियों ने मिलकर किया। भव्य दंगल के आयोजन में कई राज्यों से पहलवानों ने भाग लिया। जानकारी देते चलें करवा चौथ पर होने वाले वार्षिक मेले में नगर पंचायत कुरसठ में मेले के दौरान सोमवार को भव्य दंगल का आयोजन हुआ जिसमें कई पहलवानों ने अपनी कुश्ती का जौहर दिखाया। मुख्य रुप से पहली कुश्ती पहलवान प्रवीण कुमार रामनगर कुरसठ व सत्यम पटेल नगर कुरसठ, कल्लू रामपुर व सोनू कानपुर के मध्य दूसरी कुश्ती पहलवान मुकेश कानपुर व जालिम सिंह हमीरपुर के मध्य तीसरी कुश्ती के अलावा पहलवान इमरान कानपुर मुस्ताक बालामऊ,शैलेंद्र हरैया, सेनूर बिल्लौर ,जालिम सिंह हमीरपुर, मनीष मथुरा,सनी बाराबंकी,उदय भान तेजीपुर,छोटू कन्नौज,श्रीपाल दारापुर,कुलदीप भूरा,प्रमोद,बृजेश बिलग्राम, रमेश वर्मा,राम दत्त मिश्रा शुक्लापुर व पहलवान मनीष मथुरा के मध्य रोचक मुकाबले देखने को मिले। मेला प्रांगण में मुख्य रूप से मेला के आयोजक कृष्ण कुमार पांडे,कमल किशोर पाठक,प्रेम कहार, जसवंत महतिया,हरिशंकर उगू, अवधेश,शालू,शैलेंद्र,गंगाराम कनौजिया,समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कल्याण सिंह,जिला सचिव राजीव कुमार पटेल,सपा ब्लॉक अध्यक्ष लकी पटेल,सपा ब्लॉक अध्यक्ष बिलग्राम हरिपाल सिंह यादव,सपा नेता हरिनाम सिंह गुरु जी,अनुराग सिंह पटेल,सुमित पटेल,संदीप शुक्ला पत्रकार,अखिलेश पटेल,सरवन कुमार यादव सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय दर्शक मौजूद रहे।