लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी की कार्यवाही बन रही कारगर, दिख रही बदलाव की बयार



सत्यबन्धु भारत। सीवी आज़ाद

हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरन्तर की जा रही कार्यवाही कारगर साबित हो रही है जिससे हरदोई में वर्षों से गढ़ रहे अवैध शराब के अड्डों पर भी बदलाव की बयार साफ देखने को मिल रही है गौरतलब है कि हरदोई में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के आदेश व नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा पिछले काफी समय से ऑपरेशन धरपकड़ के साथ ही मिशन जागरूकता भी चलाया जा रहा है जिसमे एक ओर शराब दुकानों पर ओवररेट व मिलावट की चेकिंग के साथ ही अवैध कच्ची शराब के अड्डो पर ताबड़तोड़ आकस्मिक दबिश की कार्यवाही की जा रही है तो दूसरी ओर ग्रामीणों को अवैध कच्ची शराब से होने वाली जनहानियो से रूबरू कराते हुए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है इसी अभियान के तहत गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा स्वयं हरदोई के सण्डीला क्षेत्र में शराब दुकानों पर गोपनीय तरीके से खरीदारी कर ओवररेट व मिलावट की चेकिंग की गई जिसमें शराब दुकानों पर कोई भी गड़बड़ी नही मिली जिसके बाद उनके द्वारा शराब दुकानों पर पहुंचकर दुकानों को नियमानुसार ही संचालित करने की कड़ी हिदायत दी गयी, इसी अभियान के औचक दबिश की कार्यवाही के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मय अधीनस्थ आबकारी व पुलिस टीम के साथ थाना कछौना के ग्राम दीननगर, महिपाल खेड़ा, प्रतापपुर, दिबियापुर व कोथावा में दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 40 लीटर कच्ची शराब व करीब 120 किलो लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया व तीन व्यक्तियों को जो मौके से भाग रहे थे दौड़ाकर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में तीनो पर सम्बंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके बाद ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वह कच्ची शराब का सेवन ना करें एवं अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की सूचना तत्काल आबकारी/पुलिस को दें। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि हरदोई आबकारी टीम के द्वारा अवैध शराब से सम्बंधित अंतिम गतिविधि के समापन के कारगर होने तक ऑपरेशन धरपकड़ व मिशन जागरूकता व रात्रि में रोड पर वाहनों व ढाबों की चेकिंग निरन्तर जारी रहेगी।