लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

टेंपो में छेड़खानी कर के भाग रहे अधेड़ को दौड़ाकर पकड़ा,किया पुलिस के हवाले



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे से एक युवती शनिवार की सुबह टेंपो में बैठकर शाहबाद की ओर जा रही थी इसी दौरान टेंपो में पहले से बैठे एक अधेड़ ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी और चलते टैंपू से कूदकर भागने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर बीच सड़क पर पकड़ लिया। जिसके बाद अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। बाद में युवती ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
वहीं युवती का कहना था कि इस अधेड़ ने जान बूझकर मेरे साथ छेड़खानी की और उसके बाद चलते टैंपू से कूदकर भागने लगा था।