लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शाहाबाद व अतरौली में आबकारी व पुलिस ने की औचक छापेमारी



सत्यबन्धु भारत सन्दीप कुमार

हरदोई। जनपद में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बुधबार को थाना शाहाबाद में उप जिलाधिकारी शाहाबाद सौरभ दुबे के साथ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज द्वारा मय आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शाहाबाद के खेड़ा बीवीजयी कंजर पुरवा में आकस्मिक दबिश प्रातः दी गई। जब इस दौरान सघन तलाशी अभियान चलाया गया , तलाशी में लगभग 35 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद हुई, शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया ।मौके से कुल 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत थाना शाहाबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 4 अमित कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना अतरौली के ग्राम बरैया, पहाड़पुर नवादा में आबकारी एवं थाना अतरौली पुलिस की टीमों के साथ दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश दौरान तलाशी में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 120 किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके थाना अतरौली में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत कराए गए।