सत्यबन्धु भारत
पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खानूपुर निवासी नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की छत में दुपट्टा के फंदे से लटकता मिला इस घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।
मृतका के पिता ने पाली थाने में दी तहरीर में हत्या का आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी
के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के गांव खानूपुर निवासी अमरनाथ की पत्नी राखी का मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मृतका के पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने दहेज हत्या का
आरोप लगाते हुए पाली थाने में तहरीर दे दी जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका राखी को पति द्वारा कई बार प्रताड़ित कर दहेज की मांग की गई।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हर पहलू पर छानबीन शुरू कर दी है।
