लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राजवर्धन सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों तक नाव से पहुंचाया भोजन व लगाया शिविर

संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर लिया प्रभावित गांवों का जायजा




सत्यबन्धु भारत

सवायजपुर,हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरपालपुर में आजकल भीषण बाढ़ का प्रकोप है। गंगा और रामगंगा नदियों के बीच बसे गांवों के नागरिक इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बीच मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद का हाथ बढ़ाया है। मिशन आत्मसन्तुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सूरजनापुर,बरान,अलीशेर पुरवा,प्यारीपुर,बेहटा लाखी,आलमपुर मड़ेय्या,चंद्रमपुर,तिवारीपुरवा,बरगदापुरवा आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पानी में फंसे ग्रामीणों के बीच नाव से पहुंचकर खाना खिलाया व उन्होंने ग्रामवासियों से भेंटकर हालात का जायजा लिया एवं कई परिवारो को पाँच पाँच हज़ार रुपए की आर्थिक मदद दी।