लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ट्रैन से कटकर अज्ञात युवक की मौत





सत्यबन्धु भारत । मुनीश कुमार

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत शाहाबाद-एंगवा के बीच दौलतपुर गंगादास गांव के पास देर रात रेलवे की पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके सिर में ट्रेन से टकराने के निशान मिले।
सूचना पर पहुंचे आंझी पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश सिरोही ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। हालांकि मृतक युवक की शिनाख्त नही हो सकी।
मृतक पेंट, सफेद शर्ट व चप्पल पहने था। जिसकी शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।