सत्यबन्धु भारत
पाली, हरदोई। हरदोई के कस्बा पाली के पंत इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य आर यस यादव जी ने सभी बच्चों को गुरु वाल्मीकि जी के जीवन के बारे में बताया तथा उनकी रचना रामायण के बारे में भी बच्चों को संबोधित किया तथा उन्होंने कहा पहले सभी जयंती समारोहों की कॉलेजों में छुट्टियां रहती थी तथा
योगी सरकार ने यह एक बहुत ही अच्छा कार्य किया जो कि कालेजों में जयंतिया मनाने का आदेश दिया जिससे बच्चों को सभी महापुरुषों के बारे में बताया जा सके और उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी जा सके इसी बीच कॉलेज के सभी अध्यापक गण कर्मचारी आदि सभी ने गुरु वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
