लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने जागरूकता अभियान चलाया



सत्यबन्धु भारत

पिहानी, हरदोई। कोतवाल दिलेश कुमार के निर्देश से कस्बे की गालियो,  स्कूल,चौराहो पर घूमी एंटीरोमियो पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार सुबह-सुबह कस्बे के स्कूल-कॉलेजों के बाहर एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने महिलाओं/बालिकाओं से बात की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि अगर कोई भी असामाजिक तत्व उनके साथ छेड़छाड़ या पीछा करता है तो तुरंत अपने परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दें। टीम ने स्कूल कॉलेज के बाहर बेवजह घूमने वाले संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की।