सत्यबन्धु भारत
हसनगंज उन्नाव। चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने विकास कार्य तेज कर दिए है और आये दिन किसी न किसी कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है ताकि चुनाव के समय मतदाताओं को अपने काम गिनाए जा सके।
हसनगंज रसूलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के शिलान्यास के बाद अब ऊँचाद्वार चौराहा से औरास मार्ग करीब 20 किलोमीटर सिंगल रोड का चौड़ीकरण कार्य का मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया है जिसके बाद रोड
के निर्माण का कार्य सुरु कर दिया गया है अब तक इस रोड पर चलने वाले वाहनो को सिंगल रोड होने के चलते काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था इस रोड का निर्माण कार्य पैतीस करोड़ तिरानवे लाख उनतालिश हजार (359339000) रुपये मे होना है मार्ग के दोनो ओर दो दो मीटर चौड़ाई बढ़ाई जानी है जिससे यह मार्ग सात मीटर चौड़ा हो जाएगा।
विधायक ब्रजेश रावत ने कहा हमारी सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य किये जा रहे है इस रोड का चौड़ीकरण होने से इस पर पड़ने वाले गाँवो के लाखो लोगो को आवागमन मे सुगमता होगी और पूरे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
इस दौरान मंच पर बैठे औरास सपा कार्यकर्ता ब्रजेन्द्र सिंह को सांसद शिष्य राहुल
पंडित के विरोध के बाद हटा दिया गया राहुल पंडित ने कहा जब भाजपा का कार्यक्रम है तो दूसरी पार्टी का सदस्य भाजपा का मंच कैसे साझा कर सकता है जिसका समर्थन करते हुए शशांक अवस्थी ने भी ब्रजेन्द्र का विरोध सुरु कर दिया।
