लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बेमौसम हुई बरसात तेज हवाओं से किसानों की फसले बर्बाद



सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। तहसील क्षेत्र में बिना मौसम बरसात व तेज हवाओं से किसानों की तैयार धान की फसलों को भारी नुकसान वही  किसानों ने बताया की धान की फसले पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी फसल को करवा चौथ से पहले काटने की तैयारी कर रखी थी पर बिना मौसम बारिश धूल भरी हवाओं ने मेरी तैयार फसल को नष्ट कर दिया । 
बेचा लाल गौतम,राम सिंह, रामलखन, भूरे रावत,  कुंवारे गौतम, लोचन गौतम, सरवन गौतम, जय चंद्र, कैलाश, मुल्हे, अमर सिंह, रामशंकर मौर्या आदि
किसानों ने बताया कि सरसों, आलू, धान आदि फसलें बर्बाद हो गई है फसल बर्बाद होने से किसान परेशान और संकट में।
दर्जनों गांवों में धान की फसलें  जैसे हाजीपुर तरेहा, पिलखना रसीदपुर,धमरा, मटेरिया,नेवलगंज,बबुरी जरारी,छरीहरा,खपुरा,रफीगढ़ी आदि दर्जनों गांवों में फसलें बर्बाद हो गई।