सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित चयनिका कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के समय भारत कई रियासतों में बंटा था । जिसको सरदार पटेल ने प्रखर समझ और अद्वितीय कूटनीति से एक सूत्र में पिरोया ।
वक्ताओं ने कहा कि विश्व-पटल पर भारत को एक सशक्त देश के रूप में प्रतिष्ठित करने वाली, अनेक साहसिक फ़ैसलों के लिए प्रसिद्ध, आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पदचिन्हों पर चलकर हम कांग्रेस को ऊंचाइयों तक पहुचायेंगे । काँग्रेस जनो ने नेता द्वय के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन, जिला महासचिव अतुल शुक्ल, सचिव मन्सूर अली, राजीव गाँधी पंचायती राज जिलाध्यक्ष राम कृष्ण रावत,अरविंद यादव, अरविंद द्विवेदी, शानू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
