लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों ने गरीबों में फल और दूध के पैकेट वितरण कर मनाई जयंती



सत्यबन्धु भारत।अदीब हसन

उन्नाव, पुरवा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के निर्देश पर अल्पसंख्यक के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी विधानसभाओं में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की जयंती के अवसर पर सड़क पर साफ सफाई, जरूरतमंदों में फल वितरण एवं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करी।
     शनिवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में पुष्प अर्पित कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई एवं गरीबों में फल और दूध के पैकेट वितरण करें।
विधानसभा मोहन में अल्पसंख्य मोर्चे के ज़िलाअध्यक्ष मो० आरिफ ने ज़िलाउपाध्यक्ष डॉ० राशिद हयात, मो० अनवर, इसरार अहमद एवं निसार अली सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा अल्पसंख्यक कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई एवं गरीबों में दूध के पैकेट और फल वितरण करें। विधानसभा पुरवा में मंडल अध्यक्ष सलमान मंसूरी के नेतृत्व में ज़िला महामंत्री आशिक अली, ज़िलामंत्री सद्दाम ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गरीबों में फल वितरण करे। विधानसभा सफीपुर में ज़िलाउपाध्यक्ष जाबिर अली सैफी ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्षेत्र में साफ सफाई करी। विधानसभा भगवंतनगर में ज़िलामंत्री शानू पठान ने अपनी टीम के साथ अल्पसंख्यक कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर क्षेत्र के गरीब लोगो में दूध के पैकेट बाटे। इसी प्रकार सदर विधानसभा क्षेत्र में ज़िला मंत्री मो० ज़ुबैर ने मो० हसन, मो० रियाज़, अरशू खान, फैज़ खान सहित अन्य लोगो के साथ अल्पसंख्यक कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सदर विधानसभा क्षेत्र में साफ सफाई कर लोगो को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया।