सत्यबन्धु भारत। रत्नेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। थाना क्षेत्र के गाँव मोहकमपुरवा मजरा अटवा कटैया में 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुबह फाँसी लगाने से युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव मोहकमपुरवा निवासी शारदा 30 पुत्र राजिन्दर ने रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुँची टड़ियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के
लिए भेजा। मृतक के पिता के अनुसार मृतक की एक वर्ष की पुत्री हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शनिवार के दिन मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल पत्नी को लेने गया था,वहीं मृतक शनिवार की देर शाम वापस अपने घर बगैर पत्नी को लिए पैदल आया था। जिसके बाद रविवार की सुबह मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
उक्त मामले थाना इंचार्ज फूलचन्द्र सरोज ने बताया कि युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,
अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
