लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लावां में सपा नेता बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू के कार्यालय में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से की मुलाकात 




सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

हरदोई। रविवार को हरदोई पहुंचे सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं यूपी के सीएम योगी के खिलाफ तीखे प्रहार किए। अखिलेश यादव के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही फूल-मालाओं से हजारों कार्यकर्ता स्वागत में जुटे। बहीं हर तिराहे-चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं को हुजूम लगा दिखा।

सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को समाजवादी विजय रथ लेकर हरदोई पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उन्होंने मल्लावां में सपा नेता बृजेश वर्मा उर्फ टिल्लू के कार्यालय में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से मुलाकात की। अखिलेश ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध किसानों के हितों के लिए संघर्ष की शुरुआत की थी। अंग्रेजों ने लगान बढ़ा दिया था और उसकी वापसी के लिए पटेल ने आंदोलन किया। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है और इस मौके पर जो सरकार उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर दिखावा कर रही है।

वह वास्तव में श्रद्धांजलि देना चाहें तो तीनों कृषि कानून वापस लेकर वल्लभ भाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दें। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था किसान संभालते हैं। कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था तब भी किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज जो लोग देश को एक करने की बात करते हैं वही लोग धर्म और जाति में देश को बांट रहे हैं।