जनकल्याणकारी कार्यों में हो रही धांधली रोकने की गुहार लगाई
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में नामित सभासद पवन रस्तोगी ने नागरिकों के साथ "गली-गली में शोर है नगरपालिका चोर है" नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न विभिन्न योजनाओं में धन उगाही हो रही है। निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की गई है।
नामित सभासद पवन रस्तोगी ने पालिका की ओर से नाला सफायी का अवैध
टेंडर डलवाकर घोटाला करने के आरोप जड़े। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेनरेटर लाइट के नाम पर प्रतिमाह डीजल का अवैध भुगतान निकालने का खेल चल रहा है। इससे सरकारी धन का बंदरबांट होता है। मुख्य मार्ग की मरम्मत के नाम पर गड्ढों को भरने व कई नालों का निर्माण कराने के नाम पर पैसा निकाला गया।
यही नहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण व खरीदारी जैसे-डस्टबिन, ड्रेस, झोले, होर्डिंग्स व नुक्कड़ नाटक के नाम पर पैसे का बंदरबांट किया गया। सभासद ने पौधरोपण में किए गए व्ययों की जांच कराने की मांग की। शाहाबाद के मुख्य मार्गो से "गली-गली में शोर है नगरपालिका चोर है" नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिषद पहुंचे, और गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
सभासद ने कहा नगर पालिका नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार में व्याप्त है नालों को बिना बनाएं पैसा निकाला गया। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
